फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विशाल के पिता का बजरंग पूनिया को चैलेंज, बोले-बिना बेटे को हराए एशियन गेम्स में नहीं जाने देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। एशियन गेम्स में बजरंग पूनिया का बिना ट्रायल के चयन करने का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा। पहलवान विशाल के पिता का कहना है कि वह बजरंग पूनिया को बिना विशाल के साथ लड़े एशियन गेम्स में नहीं जाने देंगे। इस मामले में विशाल कालीरामण के परिजनों व समर्थकों द्वारा उसे हराने पर 27 लाख रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन

विशाल कालीरामण के पिता सुभाष चंद्र का कहना है कि विशाल दिल्ली में अभ्यास कर रहा है। उसे हम डिस्टर्ब नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशाल ट्रायल में प्रथम आया था। अब पूरे गांव ने एलान किया है कि वह विशाल के साथ है। विशाल के लिए लड़ाई लड़ेंगे और बजरंग को विशाल से बिना लड़े एशियन गेम्स में नहीं जाने देंगे। यदि बजरंग पूनिया कुश्ती में विशाल कालीरामण को हरा देते हैं तो गांव बजरंग पूनिया को 27 लाख रुपये, एक कार, एक भैंस देकर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें