हिसार। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने व कई स्कूलों में पोस्ट कम करने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़कर नारेबाजी की। सोमवार को हिसार जिले में जमावड़ी, मिर्चपुर, नंगथला, कंवारी, चुली कलां, चमारखेड़ा, गोरछी, गढ़ी, हांसी व सातरोड़ गांव के सरकारी विद्यालयों के गेट पर ताला जड़ा। ग्रामीणों ने हरियाणा सरकार से मांग है कि इन स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को भरा जाए व पद खत्म करना का आदेश वापस लिया जाए। सरकार से अपनी मांग पूरी करवाने को लेकर ग्रामीणों से स्कूल प्रिंसिपल से लेकर बीईओ व एसडीओ तक मांग पत्र सौंपे। हांसी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों को स्कूल में ही रोककर ताला लगाया है। गोरछी व नंगथला गांव में विद्यार्थियों को स्कूल से बाहर निकालकर स्कूल पर ताला लगाया है। गढ़ी गांव के राजकीय उच्च विद्यालयों में स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षकों की ज्वाइनिंग करवाने की मांग को लेकर धरना दिया। नंगथला गांव लोगों ने शिक्षकों के खाली पद भरने की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र सौंपा। वहीं सातरोड़ गांव के गवर्नमेंट मिडल स्कूल के सामने अभिभावकों ने नारेेबाजी की।