फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: समस्याओं के समाधान की मांग के लिए ग्रामीणों ने थर्मल गेट पर किया प्रदर्शन

Fri, 26 Jul 2024 06:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। मांग पूरी न होने को लेकर खेदड़ थर्मल के गेट पर वीरवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व गांव के सरपंच प्रतिनिधि शमशेर और गोशाला के प्रधान धर्मपाल ने किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

इसे लेकर कई ग्रामीण थर्मल प्लांट के गेट पर एकत्रित हुए हैं। इस बीच ग्रामीणों और थर्मल प्रबंधन के बीच शुक्रवार को बातचीत होने को लेकर सहमति बनी है। अब शुक्रवार को थर्मल प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच बातचीत होगी।
ग्रामीणों का कहना है कि दो वर्ष पहले इन मांगों के समाधान पर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक कोई मांग पूरी नहीं हुई हैं। इससे लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणाें ने जिन मांगाें का जिक्र किया उनमें राॅ वाटर टैंकों के साथ से 22 फुट के रास्ते को पक्का करना, 15 दिन बाद राख के उठान का हिसाब किताब देना, गांव में ई-लाईब्रेरी का निर्माण करवाना और गांव को पीने के लिए 0.2 क्यूसेक पानी उपलब्ध करवाना आदि मांगें शामिल हैं। इस अवसर पर पूर्व सरपंच शमशेर सिंह शेर, बिल्लू फौजी, सचिन दलाल, बसाऊ राम प्रधान गाेशाला, गोपी राम, कुलदीप रमेश, प्रदीप, अमित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें