फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की हत्या का षडयंत्र रचने में शामिल था 25 हजार का इनामी बदमाश विक्रमजीत

विज्ञापन
हिसार। स्पेशल स्टाफ टीम ने पकड़ा 25 हजार का इनामी बदमाश। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश को इंदौर से गिरफ्तार किया है। हिसार के शिव कॉलोनी निवासी बदमाश विक्रमजीत से तीन हथियार बरामद किए गिए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान दो हथियार और साथियों का पता लगाना है। इनामी दुकानदार जिले सिंह की हत्या की साजिश रचने और हथियार मुहैया कराने में शामिल था।
विज्ञापन

डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि 16 मई 2020 को शिव कॉलोनी निवासी वजीर के बेटे सुंदर और इसी कॉलोनी के ही ईश्वर के परिवार के बीच गली में खड़े ट्रैक्टर को हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद में वजीर के बेटे सुंदर की हत्या कर दी गई थी। बाद में सुंदर के पिता वजीर अपने भाइयों रामवीर, दिलबाग और जयवीर के साथ मिलकर हत्या का बदला लेने के 30 अक्तूबर 2020 को रोहतक में ईश्वर के बेटे सुनील को गोली मारी थी और वह घायल हो गया था।
उन्होंने बताया कि 25 हजार के इनामी बदमाश विक्रमजीत और सुंदर दोनों अच्छे दोस्त थे। सुंदर के परिवार वालों ने ढाणी गारण के जिले सिंह की हत्या करने की बात विक्रमजीत को बताई। विक्रमजीत ने जिले सिंह की हत्या की साजिश रची। उसने ही ढाणी गारण के श्यामसुंदर, रामवीर, रघुवीर, जयवीर, मंजीत और सोनू को हथियार दिए थे। उक्त सभी को हथियार मिलने के बाद चार नवंबर 2020 को ढाणी गारण निवासी जिले सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात के बाद से ही आरोपी विक्रमजीत फरार चल रहा था।
विज्ञापन

दिहाड़ी मजदूरी कर रहा था
डीएसपी ने बताया कि स्पेशल स्टाफ में तैनात उपनिरीक्षक सुरेंद्र, उपनिरीक्षक संदीप, एचसी बलजीत, ईएचसी अनिल कुमार और सिपाही अजय कुमार की टीम इंदौर से आरोपी विक्रमजीत को लेकर आई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि जिले सिंह की हत्या के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर और चंडीगढ़ में छुप कर रहा। यहां पर दिहाड़ी मजदूरी करता था। इनामी ने पांच हथियार इंदौर (मध्यप्रदेश) और उत्तर प्रदेश से खरीद कर लाया था। अब दोबारा इंदौर में हथियार खरीदने गया था, जहां पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन हथियार बरामद किए हैं। आरोपी पर हत्या का प्रयास, षड्यंत्र रचने, शस्त्र अधिनियम, लड़ाई झगड़े और शराब तस्करी के 12 केस दर्ज हैं। जिले सिंह की हत्या मामलेे में पुलिस अभी तक 12 आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें