फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कापड़ो के विक्रम का शव गांव पहुंचा, परिजनों ने लगाया दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कापड़ो गांव के विक्रम का हत्या के बाद 20वें दिन शव मंगलवार रात को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा से गांव पहुंच गया। वहीं मृतक के परिजनों ने एक पूर्व मंत्री के नुमाइंदों पर ब्लैकमेल और समझौते का दबाव बना कर शव उठवाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वे सरकार और प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इससे पहले हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने नागरिक अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन

मीडिया को जारी बयान में मृतक की पत्नी और विक्रम हत्याकांड का शिकायतकर्ता बलराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमें पूर्व मंत्री के कुछ नुमाइंदे मंगलवार शाम को समझौते के नाम पर एसपी हांसी के पास ले गए। परिजनों का आरोप है कि एसपी के सामने पूर्व मंत्री के नुमाइंदों ने कमेटी के सदस्यों पर दबाव बनाकर समझौता करवाया है और जबरदस्ती अस्पताल से विक्रम के शव को दाह संस्कार के लिए गांव भिजवा दिया।
अधिवक्ता रजत कल्सन ने कहा की पीड़ितों के साथ सरकार व प्रशासन के इशारे पर पहले ही पुलिस ने अत्याचार किया है। उन्होंने एसपी हांसी के तबादले की मांग उठाई। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रदीप भांखड़ ने कहा की सोमवार को पीड़ित परिवार को पूर्व मंत्री के नुमाइंदे उन्हें शाहाबाद कृष्ण बेदी से मिलवाने के लिए लेकर गए थे। मंगलवार को फिर से यही नुमाइंदे उन्हें एसपी हांसी से मिलाने लेकर गए। परिजनों पर दबाव में आकर समझौता करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें