फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लाखों रुपये लेकर भागे नरेश मित्तल का उदयपुर में दबोचने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कमेटी के नाम पर लोगों के लाखों रुपये लेकर भागे कारोबारी नरेश मित्तल को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो राजस्थान के उदयपुर का बताया जा रहा है। नरेश मित्तल को पकड़ने वाले ये लोग हिसार के मनफूल नगर के रहने वाले हैं। मनफूल नगर में ही 30 साल से कारोबार करने वाला नरेश मित्तल दिवाली के दो दिन बाद लोगों के लाखों - रुपये लेकर परिवार सहित भाग गया था। कुछ लोगों ने पुलिस को शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बताया जा रहा है कि मनफूल नगर के कुछ लोगों ने नरेश मित्तल को अपने स्तर पर तलाश लिया। इसके बाद वे पीछा करते हुए उदयपुर पहुंच गए और वहां उसे दबोच लिया। लोगों ने नरेश मित्तल से अपना पैसा मांगा। उसने कहा कि वह पैसा दे देगा। इसी दौरान चारों लोग नरेश मित्तल को अपनी गाड़ी में जबरन बैठाने की कोशिश करते हैं। पास में ही नरेश मित्तल की स्कूटी भी गिरी दिखाई दे रही है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग उसे बचाने आते हैं। इस पर हिसार वाले लोग उनको बताते हैं कि इस पर हमारे लाखों रुपये बकाया हैं। बताया जा रहा है कि इन लोगों को नरेश मित्तल ने कुछ सोना देकर हिसाब चुकता कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें