फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: नशे की लत को पूरा करने के लिए करते थे चोरी, वारदात करने के बाद घूमने गए शिमला, गिरफ्तार

Sun, 14 Aug 2022 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हिसार में नशे की लत को पूरा करने के लिए दो दोस्त चोरी करते थे। फिर नशा खरीदते और घूमने के लिए शिमला, दिल्ली और अन्य जगहों पर चले जाते। जब रुपये खत्म होते तो दोबारा से चोरी की वारदात को अंजाम देते। यह खुलासा पुलिस की वाहन चोरी निरोधक टीम ने किया है।

 

पुलिस ने चोरी के आरोप में उकलाना मंडी निवासी सन्नी उर्फ पोपली और पवन को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। इस संबंध में उकलाना की गुरु दर्शन कॉलोनी रामफल ने 25 जुलाई को चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन

 

किराये पर लिया हुआ था मकान
डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि 25 जुलाई को गुरु दर्शन कॉलोनी निवासी रामफल के आवास में चोरी की वारदात हुई थी। चोर घर से जेवरात, लाइसेंसी रिवाल्वर और 18 कारतूस चोरी कर ले गए थे। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों उकलाना मंडी निवासी सन्नी उर्फ पोपली और पवन को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि नशा करने के आदी है। नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करनी शुरू की।

 

दिन के समय में रेकी कर पहले बंद आवास देखते थे। उसके बाद रात के समय बंद मकान में चोरी की वारदात करते। वारदात को अंजाम देने के बाद शिमला और दिल्ली घुमने के लिए चले गए। सिरसा और फतेहाबाद भी गए।

पूछताछ में सामने आया किया दोनों ने अपने घर से दूर किराये पर मकान लिया हुआ था। चोरी करने क बाद किराये के मकान पर चले जातेे। आरोपियों की पकड़ने वाली टीम में एसआई नरसिंह, एएसआई रोहताश और मुख्य सिपाही सूरजमल शामिल थे।
 

ये वारदात सुलझीं

  • चोरी की वारदात में इस्तेमाल बाइक हांसी से चोरी की थी।
  • दो सप्ताह पहले सेक्टर 1-4 स्थित एक दुकान से 2 लेपटॉप और 3500 रुपये चोरी किए थे।
  • 15 दिन पहले फतेहाबाद में दो घरों में चोरी की थी।
  • दो साल पहले सन्नी ने उकलाना में एक मकान में चोरी की थी।
  • 7 महीने पहले बरवाला के सरकारी स्कूल से वाटर कूलर चोरी किया था।
  • बरवाला और खेदड़ गांव में मंदिर से दानपात्र चोरी किया था।
  • हिसार, बरवाला और नरवाना से बाइक चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें