फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान न होने पर ससुरालवालों के तानों से क्षुब्ध हो विवाहिता ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। संतान न होने पर ससुराल पक्ष के तानों से तंग आकर हरिकोट गांव की 30 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। बुधवार सुबह नागरिक अस्पताल में भी परिजनों ने हंगामा किया और शव लेने से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस से मिले आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष की शिकायत पर पति, जेठ और जेठानी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हांसी के ढाणी पुरिया निवासी भूप सिंह ने बताया कि उसकी बहन सुमन की शादी 19 जनवरी 2021 हरिकोर्ट निवासी जोगिंद्र के साथ की थी। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक चलता रहा। बहन को कोई संतान नहीं हुई। ऐसे में पति, जेठ संजय और जेठानी ताने मारने लगे। इससे उसकी बहन परेशान रहने लगी। ऐसे में उसने अपनी बेटी बहन को गोद दे दी। इसके बाद भी आरोपी बाज नहीं आए। उन्होंने मेरी बहन को ऊपर वाले कमरे में अलग रखा। ससुराल पक्ष के तानों से तंग आकर उसने अपनी जान दे दी। आजाद नगर थाना पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें