फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जाट कॉलेज में आई कार्ड से एंट्री पर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
हिसार। जाट कॉलेज में मौजूद गाड़ी में सवार होते तहसीलदार हरिकेश गुप्ता व साथ में खड़ी पुलिस की गाड - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। सीआरएम जाट कॉलेज में वीरवार सुबह आई कार्ड से एंट्री पर हंगामा हो गया। इस दौरान बाहरी युवाओं व कॉलेज के ही कुछ विद्यार्थियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो तीखी बहसबाजी भी हुई। माहौल बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। बाद में तहसीलदार हरिकेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे कॉलेज आई कार्ड लेकर ही आएं व पढ़ाई में ध्यान दें।
विज्ञापन

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि कॉलेज में बिना आई कार्ड के विद्यार्थियों की एंट्री नहीं होगी। आउटसाइडर्स की कॉलेज में नो एंट्री है। अगर कोई बाहरी व्यक्ति कॉलेज में आना चाहता है तो उसको कॉलेज में आने का सही कारण बताना होगा। वीरवार को कॉलेज में आने वाले विद्यार्थियों के आई कार्ड चेक किए थे। इसके पास आई कार्ड नहीं था उनको कॉलेज में प्रवेश नहीं करने दिया। इसी को लेकर कुछ बाहरी युवाओं ने हंगामा किया था।

हिसार। जाट कॉलेज में विद्यार्थियों के आई कार्ड चेक करते सुरक्षा कर्मी व गेट पर तैनात होमगार्ड व प- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें