हिसार। विद्युत सदन के क्वार्टरवासियों व वेदा कैफेटेरिया संचालक के बीच शनिवार को दूसरे दिन भी हंगामा हुआ। लोगों ने चीफ एडमिन आवास के पास गेट को आधे घंटे तक बंद कर दिया। उधर, चीफ एडमिन रजनीश गर्ग ने मामला संज्ञान में न आने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। क्वार्टरवासी अमर ने बताया कि डेढ़ घंटे तक विरोध के बावजूद एस्टेट ऑफिस के एसडीओ साहिल गर्ग ने बाइल फोन पर संपर्क साधा। इस पर क्वार्टरवासियों ने सिक्योरिटी सिस्टम के खिलाफ नाराजगी जताई। इस पर गर्ग ने सिस्टम को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। लोगों ने बताया कि दिसंबर से लेकर आज तक विद्युत सदन के स्वीमिंग पुल के पास बने लाईब्रेरी कम कैफेटेरिया में लाइटों का कोई इंतजाम नहीं है, जिस कारण अंधेरे का फायदा उठाकर बाहर के लोग विद्युत सदन में घुसकर अशोभनीय कार्य करते हैं। क्वार्टर में रहने वाली महिलाओं का शाम के वक्त लाईब्रेरी कम कैफेटेरिया के पास से गुजरना मुश्किल हो गया है।