फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बारिश से 5000 एकड़ धान में 25 प्रतिशत तक नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सोमवार की रात आई तेज बारिश से जिले में 5 हजार एकड़ धान की फसल को नुकसान हुआ है। कृषि विभाग ने इस बारे में प्राथमिक रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजी है। धान की फसल में 25 प्रतिशत तक का नुकसान होने का आंकलन किया गया है। अब फिर बारिश आएगी तो नुकसान का दायरा बढ़ जाएगा। इसमें सबसे अधिक नुकसान हांसी क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन

पश्चिम विक्षोभ के कारण सोमवार को जिले में 7.4 एमएम से 30 एमएम बारिश होने से धान को भारी नुकसान हुआ है। जिले में करीब 1 लाख 48 हजार 595 एकड़ में धान की फसल लगाई गई थी। इसमें कुछ एरिया में फसल कट चुकी है। करीब 60 प्रतिशत एरिया में कटाई होना बकाया है। सोमवार को आई बारिश तथा तेज हवाओं के कारण धान की फसल गिर गई है। किसानों ने फसल को नुकसान की रिपोर्ट अधिकारियों को दर्ज कराई है। इसके बाद कृषि विभाग ने प्राथमिक आंकलन के आधार पर रिपोर्ट तैयार की।
क्षेत्र अनुसार फसल का ब्योरा
खंड फसल कुल एरिया- 0 से 25 प्रतिशत नुकसान
हांसी धान - 48000 एकड़ -5000 एकड़
नारनौंद धान 51345 एकड़00 एकड़
बास - धान 49597 एकड़-00 एकड़
कुल धान -148942 एकड़ 5000 एकड़

हांसी के कुछ एरिया में धान की फसल को 25 प्रतिशत तक नुकसान की प्राथमिक रिपोर्ट मिली है। अन्य फसलों पर नुकसान का असर नहीं है। रिपोर्ट मुख्यालय को प्रेषित कर दी गई है। अधिक बारिश हुई तो फसलों को नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राजबीर सिंह, उप निदेशक, कृषि विभाग, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें