फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: यूनिवर्सिटी लेडीज क्लब की सदस्यों ने लोहड़ी उत्सव पर गाए गीत

Sun, 14 Jan 2024 02:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के जीजेयू में गीत गातीं महिलाएं।  
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रथम महिला डॉक्टर वंदना बिश्नोई ने कहा है कि लोहड़ी और मकर संक्रांति के त्योहार उत्तर भारत के एक विशेष त्योहार हैं। ये त्योहार ऊर्जा के संचार और खुशहाली के त्योहार हैं। डॉ. वंदना बिश्नोई शनिवार को यूनिवर्सिटी लेडीज क्लब की ओर से आयोजित लोहड़ी उत्सव पर बतौर मुख्यातिथि अपना संबोधन दे रही थी। वीना छोकर विशिष्ट अतिथि रही। इस मौके पर महिलाओं ने लोहड़ी के गीत भी गाए। यूनिवर्सिटी लेडीज क्लब की सचिव डॉ. अंजू गुप्ता, डॉ. सुमन बहमनी, डॉ. विनिता माथुर, प्रो. सुमित्रा सिंह, प्रो. वंदना पूनिया, डॉ. अनु गुप्ता, डॉ. आराधिता रे, डॉ. कविता बहमनी, डॉ. कल्पना, डॉ. संध्या गोदारा, सीमा सिंह आदि उपस्थित रहीं ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें