फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी पहुंचे केंद्रीय मंत्री, गार्ड ऑफ ऑनर दिया

Mon, 26 Jan 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का स्वागत करते हुए शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा व विधायक विनो
विज्ञापन
हांसी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने दो दिवसीय दौरे के तहत हांसी पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को स्थानीय विश्राम गृह में औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा नेता राजेश ठकराल और हरियाणा टैक्स ट्रिब्यूनल के न्यायिक सदस्य सचिन जैन के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। राजेश ठकराल भाजपा के पुराने नेता हैं। सचिन जैन का परिवार लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा हुआ है। दोनों के आवास पर मंत्री करीब 40 मिनट रुके। इसके बाद विधायक विनोद भयाना के आवास पर रात्रि भोज में शामिल हुए। इस दौरान एडीजीपी हिसार रेंज केके राव, एसपी अमित यशवर्धन, उपायुक्त राहुल नरवाल सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें