फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए चयनित इंडिया टीम में हरियाणा की 5 खिलाड़ी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अंडर-17 फीफा महिला विश्व कप में भाग लेने वाली 21 सदस्यीय भारतीय फुटबाल टीम में हिसार की 3 महिला खिलाड़ी सहित हरियाणा के 5 खिलाड़ी शामिल हुई हैं। टीम में मंगाली से काजल, नेहा, चूली बागड़ियान से नकिता के अलावा भिवानी के अलखपुरा से वर्शिका और शैलजा शामिल हैं।
विज्ञापन

विश्व कप 11 अक्तूबर से कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर में शुरू होने जा रहा है। ड्रॉ के अनुसार भारत को वर्ग ए में स्थान मिला है। इसमें भारत का मुकाबला अमेरिका, मोरक्को और ब्राजील से होगा। जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव संदीप दलाल व अध्यक्ष महावीर गोयल डाटा ने हरियाणा फुटबाल संघ के महासचिव ललित चौधरी का आभार जताया। कोच जगदीप, विनोद लॉयल, मंगाली से कोच नरेंद्र, फिजिकल लेक्चरार सुखविंद्र कौर, अश्वनी, कमलेश, सुनीता बेरवाल, पंकज, सुरेश, नवीन कड़वासरा, प्रवीण राजोरिया ने सभी को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें