फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत, एक साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
उकलाना मंडी। गांव साहू के पास मोड़ पर शनिवार रात अनियंत्रित कार पेड़ में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक 24 वर्षीय साहिल को गंभीर चोटें आईं। साहिल को हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव किनाला निवासी 24 वर्षीय साहिल कुछ समय से गुरुग्राम की एक कंपनी में चालक के पद पर काम कर रहा था। वह दशहरा के मौके पर छुट्टी लेकर घर आया था। शनिवार रात को वह अपनी कार में सवार होकर किसी काम से हिसार की ओर जा रहा था। साहू गांव के मोड़ पर अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और साहिल को कार से बाहर निकाला। इसके बाद उसे उकलाना के अस्पताल ले गए। अधिक खून बहने पर चिकित्सकों ने हिसार रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। सोमवार को हिसार नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि साहिल की दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई। करीब एक साल का बेटा है। साहिल के पिता गांव में ही किराना की दुकान चलाते हैं। गांव किनाला में साहिल का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें