फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: चाचा ने घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म, वारदात के समय माता-पिता गेहूं काटने गए थे, केस दर्ज

Sat, 15 Apr 2023 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

किशोरी की मां ने बताया कि 12 अप्रैल को वह पति के साथ खेत में गेंहू काटने के लिए गई थी। घर पर 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। दिन के समय जब खेत से घर लौटी तो देखा की बेटी डरी-सहमी हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। घटना के समय किशोरी के माता-पिता गेहूं कटाई के लिए गए हुए थे, वह घर पर अकेली थी। पीड़िता की मां के बयान पर उकलाना थाना पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


किशोरी की मां ने बताया कि 12 अप्रैल को वह पति के साथ खेत में गेंहू काटने के लिए गई थी। घर पर 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। दिन के समय जब खेत से घर लौटी तो देखा की बेटी डरी-सहमी हुई थी। जब उससे पूछा तो उसने चाचा की करतूत के बारे में बताया। आरोपी ने घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नवजात की मां से घर में घुसकर छेड़छाड़, केस दर्ज

जिले के एक गांव में नवजात की 32 वर्षीय मां से घर में घुसकर छेड़छाड़ की घटना हुई है। पीड़िता का आरोप है कि 31 मार्च को उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। 8 अप्रैल को सुबह करीब 8:30 बजे वह और मेरी सास घर पर थी। दूसरे कमरे में उसकी ननद व जेठानी थी।
विज्ञापन


इसी समय उनके घर में जबरदस्ती मंगल, कुलदीप, सुरेश व अन्य घुस गए। आरोप है कि कुलदीप ने उसके साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। फिर सभी ने मिलकर मारपीट की। उसकी सास ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें