फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उमरा की बेटी आस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में लड़ रही स्टेट काउंसलर का चुनाव

Sat, 16 Mar 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी नीतू मलिक सुहाग। 
विज्ञापन
हांसी। उमरा गांव की बेटी नीतू मलिक सुहाग ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में स्टेट काउंसलर का चुनाव लड़ रही है। वह यह चुनाव लड़ने वाली भारतीय मूल की पहली महिला है। नीतू वहां कि सत्ताधारी लेबर पार्टी से चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन

नीतू उमरा गांव की बेटी है। नीतू ताउम्र सात बास खाप के प्रधान रहे हरलाल सिंह मलिक की पौत्री है। उन्होंने बीए तक की पढ़ाई हांसी के एसडी महिला महाविद्यालय से की। एमए, एमफिल महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से की। वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी रही है। पिछले 16 वर्षों से आस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में नागरिकता लेकर रह रही है। नीतू वहां की स्थायी नागरिक है। नीतू मलिक का परिवार हांसी में वकील कॉलोनी में रहता है। उनकी माता राजकली हेड मास्टर के पद से रिटायर्ड हैं और दो भाई डॉक्टर सुनील व डॉक्टर संजीव मलिक हैं।

नीतू मलिक की जीत के लिए उसके पैतृक गांव में उनके बड़े भाई डॉक्टर सुनील मलिक सभी परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा देवी भवन मंदिर में हवन किया गया। उनके भाई भाजपा के हरियाणा कार्यकारिणी के सदस्य सुनील मलिक ने बताया कि नीतू भारतीय मूल की पहली महिला है जो ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में स्टेट से काउंसलर का चुनाव लड़ रही है। उनकी जीत के लिए उनके गांव उमरा में हवन करते हुए भगवान से प्रार्थना की कि वह अपने इस चुनाव में भारी मतों से विजयी हो। उन्होंने बताया कि नीतू को ऑस्ट्रेलिया में भारी जन समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर सात बास खाप के प्रधान बलवान सिंह मलिक, उमरा के सरपंच विनोद मलिक, उनके चाचा राम भगत मलिक, पंडित अनिल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें