फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में उमरा की बॉक्सर सोमवती ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
कांस्य पदक के साथ बॉक्सर सोमवती
विज्ञापन
हिसार। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में उमरा की बॉक्सर सोमवती ने कांस्य पदक जीता है। सेमीफाइनल मुकाबले में सोमवती चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा की बॉक्सर प्रियंका से 3-2 से हार गई और उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सोमवती उमरा के एशियन स्पोर्ट्स स्कूल में कोच मनदीप सिंह के पास प्रशिक्षण ले रही हैं। स्कूल पहुंचने पर सोमवती का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सोमवती ने बताया कि छह साल पहले यू-ट्यूब पर मैरीकॉम का वीडियो देख वह रिंग में उतरी थी। सोमवती ने 2019 में स्कूली नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक और 2022 में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक जीता था। चैंपियनशिप 19 जनवरी से 23 जनवरी तक हुई थी। बॉक्सर सोमवती ने बताया कि कांस्य पदक के आधार पर उसका खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चयन किया गया है, जोकि 25 फरवरी से असम में होगी। उसने बताया कि भविष्य में स्वर्ण पदक जीतने पर ही गांव में विजयी जुलूस निकाला जाएगा। पदक जीतने पर एशियन स्पोटर्स स्कूल के स्पोटर्स डायरेक्टर संजय मलिक ने बॉक्सर सोमवती को बधाई दी।
-
उधर, स्कूली नेशनल वुशु गेम्स में तीन खिलाड़ियों का चयन
रांची के मेघा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खेल गांव में होने वाले अंडर-19 स्कूली नेशनल वुशु गेम्स में उमरा के एशियन स्पोर्ट्स स्कूल के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें 52 किलोग्राम भारवर्ग में अक्षय, 65 किलोग्राम भारवर्ग में लक्ष्य और 85 किलोग्राम भारवर्ग में प्राच्य दमखम दिखाएगी। स्कूली गेम्स शुरू हो चुके है, जोकि 28 जनवरी तक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें