संवाद न्यूज एजेंसी
सिवानी मंडी। रेलवे विभाग की तरफ शुरू की गई उदयपुर-कटरा ट्रेन बुधवार को सिवानी स्थित रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान रेलवे जल सेवा समिति सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर इस ट्रेन चालक विजय शर्मा व सौरभ योगी का फूल मालाओं व मिठाई खिला कर स्वागत किया।
इस मौके पर रेलवे जल सेवा समिति के बाबू केडिया, नवीन सुरतपुरिया, राजेंद्र फोगला, सुशील सिंगल, महेंद्र, बलबीर थापन, मामन शर्मा, रामकुमार थापन, प्रदीप गर्ग, सुंदर गुर्जर, मा. सुभाष चंद्र, अनूप, निखिल, सुभाष शर्मा ने कहा कि नवरात्र की पूर्व संध्या पर सिवानी व आसपास के क्षेत्र के लोगों को रेलवे विभाग ने तोहफा दिया है। अब सिवानी क्षेत्र के लोग सिवानी से सीधा ट्रेन के माध्यम से माता रानी के दरबार में जा सकेंगे। प्रत्येक बुधवार को यह ट्रेन यहां पहुंचेगी और अगले ही दिन यह वापसी भी करेगी। उन्होंने रेलवे विभाग के आला अधिकारियों का आभार जताया है।