फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर दो युवकों ने खाते में से उड़ाए 26200 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर दो युवकों ने खाते में से उड़ाए 26200 रुपये
विज्ञापन

हिसार। यूपी के सहारनपुर निवासी हाल न्यू ऋषि नगर निवासी पूजा पंवार के खाते में से दो युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर 26200 रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत पूजा ने शहर थाने में दी है। पुलिस को दी शिकायत में पूजा ने बताया कि 27 अगस्त की दोपहर 11.58 बजे वह गोस्वामी अस्पताल के पास स्थित कैनरा बैंक के सामने एटीएम में से रुपये निकलवाने गई थी। उस दौरान वहां दो युवक आए और एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ करने लगे। इस बीच उन्होंने उसका एटीएम कार्ड उससे बिना पूछे मशीन में से निकालकर पकड़ा दिया। वहां से निकलने के पांच मिनट बाद उसके मोबाइल पर संदेश आया कि उसके खाते में से 15 हजार रुपये निकल गए। उसके बाद 9500 रुपये और उसके बाद 12.21 बजे किसी शॉपिंग का 1700 रुपये का संदेश आया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इन दोनों युवकों ने उसके खाते में से ये रुपये निकाले हैं। मामले में पुलिस ने धारा 420 व 379 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें