भिवानी। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने 8 किलो गांजा के साथ दो युवकों प्रदीप और मंदीप, दोनों निवासी गांव मानहेरू, जिला भिवानी को गिरफ्तार किया है। सोमवार को उप-निरीक्षक संजय सिंह गश्त और पड़ताल ड्यूटी पर बस अड्डा भिवानी के पास पालूवास मोड़ पर मौजूद थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि बस स्टैंड के पीछे मच्छली बाजार के पास दो युवक गांजा बेचने के इरादे से खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर रेड की और दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 8 किलो 40 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। संवाद