फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तबादला व वेतन रोकने पर जीजेयू की दो महिला वार्डन रात को भी धरने पर डटीं

विज्ञापन
जीजेयू परिसर में रात को धरने पर बैठीं मनजीत कुमारी और सुमन। 
विज्ञापन
हिसार। जीजेयू के दो महिला वार्डन शुक्रवार को तबादले और वेतन रोकने पर कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठीं। महिला कर्मी रात को भी धरने पर डटी रहीं। महिलाओं को साथ देने के लिए गैर शिक्षक कर्मचारी संघ, अनुसूचित कर्मचारी संघ के सदस्य भी पहुंचे। महिलाओं ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

महिला कर्मी सुमन भोला ने बताया कि वह और मनजीत कुमारी वार्डन के पद पर तैनात हैं। इसी पद पर उनकी भर्ती हुई थी। जीजेयू के कुलपति प्रो.नरसी राम बिश्नोई ने करीब ढाई महीने उनका डिस्टेंस एजुकेशन में ट्रांसफर कर दिया। वहां पर वार्डन का कोई पद नहीं था। उन्हें हॉस्टल वार्डन के पद से रिलीव ही नहीं किया गया। जिस कारण उन्होंने डिस्टेंस में ज्वाइनिंग नहीं दी। इसी तरह से मनजीत कुमारी का तबादला एग्जाम ब्रांच में किया गया। वहां पर पद नहीं होने के कारण मनजीत कुमारी ने भी ज्वाइन नहीं किया। गैर शिक्षक कर्मचारी संघ, अनुसूचित कर्मचारी कल्याण संघ के जरिये कुलपति से कई बार अनुरोध किया। उनका जुलाई महीने का वेतन तक रोक दिया गया। अब यूनियन के माध्यम से कुलपति से मिली तो दोनों की आधा आधा दिन की ड्यूटी डिस्टेंस में लगाई गई है। आरोप है कि उन्हें जानबूझ कर प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें