फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हाईवे पर टकराई दो गाड़ियां, दंपती समेत सात घायल

Thu, 30 Mar 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर अग्रोहा गांव के समीप दो गाड़ियों के आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दंपती सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी अरुण ने बताया कि किसी कार्य के लिए पंजाब के बठिंडा शहर जा रहे थे। अग्रोहा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 9 की अधूरी पड़ी सर्विस लाइन की सड़क का मरम्मत कार्य चलने से एक तरफ का मार्ग बंद था। दूसरी तरफ से सभी वाहन एक ही लेन में गुजर रहे थे। इस दौरान दो गाड़ियाें में आमने-सामने टक्कर हो गई। एक गाड़ी में सवार अरुण की पत्नी मोनिका, सरस्वती, वीरेंद्र व एक अन्य महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी गाड़ी में सवार हांसी की जगदीश कॉलोनी निवासी अशोक कुमार व नवीन कुमार भी घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज के डॉ. जसकरण सिंह ने बताया कि चिकित्सकों की टीम घायलों के उपचार पर लगी हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें