फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विदेश भेजने के नाम पर की 13.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Sun, 01 Sep 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
उकलाना मंडी (हिसार)। लितानी गांव के युवक से आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 13.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हांसी के मेहंदागढ़ी निवासी प्रीतम, करनाल निवासी सुनील कुमार और सुरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नवदीप ने बताया कि सुरेंद्र ने उसे आस्ट्रेलिया भेजने की बात कही थी। उसने विदेश भेजने के लिए 26.20 लाख रुपये की मांग की थी। उसने 13.10 लाख रुपये दे दिए बाकी रुपये विदेश जाने के बाद देने को कहा। इसके बाद सुनील कुमार आस्ट्रेलिया का वीजा देकर उसके साथ दुबई तक गया और वहां पर उसे छोड़कर खुद भारत आ गया। जब उसके वीजा की जांच हुई तो वह फर्जी मिला। सुनील से बात की तो उसने रुपये वापस देने की बात कही। जब उनसे रुपये मांगे तो आरोपियों ने देने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।


शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने का झांसा देकर चिकित्सक से 14.30 लाख रुपये ठगे

उकलाना मंडी (हिसार)। साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने का झांसा देकर आस्था होम्यो क्लिनिक के चिकित्सक अनिल कुमार के साथ 14.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस संबंध में उकलाना थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 24 मई को व्हाट्सएप नंबर पर टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने का एक संदेश आया। इसमें लिखा था कि शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करना सिखाएंगे, जिससे कम समय में ज्यादा रुपये कमा सकते है। लिंक के माध्यम से एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया। सात जून को अविशा शर्मा ने दीपक नायर के टेलीग्राम नंबर से संपर्क करने के लिए कहा। इसके बाद एक अन्य टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया। उसके बाद एप डाउनलोड करने के लिए कहा। आरोपियों के बताए खाते में 10 जून को 30,000 रुपये जमा करवा दिए। उसके बाद अलग-अलग तारीख को कुल 14.30 लाख रुपये जमा करवा दिए। बाद में ठगी का पता चला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें