फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के दो नए केस सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है और रिकवरी रेट 98.13 प्रतिशत है। डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में 9 लाख 80 हजार 885 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 63 हजार 860 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

डेंगू के तीन केस आए
उन्होंने बताया कि डेंगू बुखार के भी तीन नए केस सामने आए हैं। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 211 हो गया है। अभी तक 1663 डेंगू आशंकित लोगों के सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 211 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 200 व्यक्ति डेंगू से रिकवर हो चुके हैं और फिलहाल जिले में 10 डेंगू बुखार के मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें