हिसार। आजाद नगर स्थित गली नंबर-4 से एक मदारी से दो बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया है। स्नेकमैन गौरव यादव ने बताया कि उन्हें आजाद नगर से किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि एक मदारी के पास दो बंदर हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और साथ ही डायल 112 को भी सूचित किया गया। बंदर का रेस्क्यू करने के लिए वन्य प्राणी विभाग की गाड़ी भी बुलाई गई। गौरव ने बताया कि मौके पर एक व्यक्ति मदारी का पक्ष लेते हुए बंदरों को वहां से लेने जाने के लिए मना कर रहा था। मगर उन्होंने दोनों बंदर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। गौरव ने इस मामले की जानकारी वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर दिनेश जांगड़ा को भी दी है। उन्होंने बताया कि बंदरों के दांत तोड़े हुए थे। इन्हें पीट-पीटकर सीखाया जाता है। पहले भी वह कई मदारी से बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ चुके हैं। संवाद