फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर ड्यूटी देना दो हेडकांस्टेबल को पड़ा भारी, विभागीय जांच के लिए एसएचओ ने उच्चाधिकारियों को लिखा

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में हेडकांस्टेबल सुदीप कुमार व योगेश का मेडिकल करवाने पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
शराब पीकर ड्यूटी दे रहे थे दो हेडकांस्टेबल, फंसे
विज्ञापन

हिसार। सेक्टर-1-4 स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात दो हेडकांस्टेबल को ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करना महंगा पड़ गया। एसएचओ की ओर से दोनों की विभागीय जांच के लिए डीआईजी को सिफारिश की है। दरअसल उक्त चेक पोस्ट पर तैनात हेडकांस्टेबल संदीप कुमार व योगेश रविवार को ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन कर रहे थे। इस बीच मिल गेट संघर्ष समिति के संयोजक सुनील शर्मा ने उन्हें देखा और एसपी बलवान सिंह राणा व डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार को इसकी फोन पर सूचना दी। जिसके कुछ देर बाद पुलिस की गाड़ी आई और दोनों पुलिसकर्मियों को लेकर हिसार नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया। मामले में जानकारी देते हुए सुनील शर्मा ने बताया कि ये दोनों पुलिसकर्मी हर रोज स्थानीय दुकानदारों से व वाहन चालकों को रोककर रुपये मांगते थे। सरेआम रोज नशा करते थे व आपस में भी भिड़ जाते थे। लोगों से भी झगड़ते थे। सुनील ने बताया कि इसके बारे में एक बार एएसपी उपासना को भी शिकायत की गई थी, लेकिन इनपर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई थी। बता दें कि हेडकांस्टेबल संदीप कुमार पहले भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें