फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो लोग दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को एडीजे डॉ. पंकज की अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। दोनों दोषियों को सजा 24 जनवरी को सुनाई जाएगी। मामले में अप्रैल 2019 को एक महिला ने हांसी महिला थाने में शिकायत दी थी कि नौ अप्रैल को वह अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी कि रात करीब नौ बजे नहर पुल पर पहुंचते ही ढाणी पीरावाली निवासी भूप और सतबीर ने उनकी बाइक रोककर उसके पति से मारपीट करनी शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया था कि उस दौरान दोनों आरोपी उसे जबरन बाइक पर खेतों में ले गए, जहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों उसे दूसरी जगह छोड़कर वहां से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार को भूप और सतबीर को एडीजे डॉ. पंकज की अदालत में पेश किया, जहां दोनों को दोषी करार दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें