हिसार। कीटनाशक निगलने से अलग-अलग मामलों में सीसवाल निवासी मुकेश और जुगलान निवासी तमन्ना की मौत हो गई। बुधवार को दोनों शवों का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। सीसवाल निवासी रमेश ने बताया कि उसका भाई मुकेश (24) गाड़ी चलता था। वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। 2 जुलाई को वह घर पर अकेला था। इस दौरान उसने कीटनाशक पी लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां 7 जुलाई को उसने दम तोड़ दिया। एक अन्य मामले में सदर थाना से जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि जुगलान निवासी तमन्ना (16) को खांसी थी। उसने गलती से दवा की जगह कीटनाशक पी लिया। उसे एक निजी अस्पताल में लेकर जाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।