फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नेशनल हाईवे के किनारे किए 2-2 गहरे गड्ढे, गड्ढों को पानी से भरा

Tue, 13 Feb 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी मय्यड़ गांव में हिसार रोड के किनारे किए गए दो गहरे गड्ढे व उसमें भरा गया पानी। 
विज्ञापन
हांसी। किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के बंदोबस्त बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से मय्यड़ के पास नेशनल हाईवे के दोनों तरफ दो-दो गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं। साथ ही इन गड्ढों में पानी छोड़ दिया गया है। साथ ही यहां पर हेवी लाइट लगवाई गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों को रोकने के लिए तरह-तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। रविवार तक यहां पर सड़क के दोनों तरफ पहले एक-एक गड्ढे किए थे। बाद में पुलिस प्रशासन ने एक-एक गड्ढा और करवा दिया। साथ ही इनमें पानी भरवा भी दिया है। वहीं पुलिस ने यहां पर 200 वाट की आठ लाइटें लगवाई गईं हैं ताकि रात के समय अगर यहां किसान पहुंचे तो रोशनी का बंदोबस्त पहले से हो। यहां पर बैरिकेड्स व कंटेनर पहले से रखवाए गए थे। वहीं बरवाला रोड पर राजली में नाका लगाया है। पिपला पुल नाके पर पुलिस द्वारा हाईवे को वन वे किया गया है। यहां पर पर भी बैरिकेड्स व कंटेनर रखवाए गए हैं। वहीं पुलिस द्वारा नाकों से कुछ दूरी पर ही पुलिस फोर्स की तैनाती की है।


नाकों के पास ठहरी है पुलिस फोर्स
पुलिस द्वारा हिसार चुंगी के समीप पुलिस की एक कंपनी को ठहराया गया है। यह कंपनी जरूरत पड़ने पर मय्यड़ नाके पर पहुंचेगी। इसके अलावा राजली नाके के पास घिराय गांव में पुलिस की एक कंपनी को ठहराया गया है। यह कंपनी राजली नाके पर जाएगी। वहीं पिपला पुल नाके के लिए मुंढाल गांव के निजी स्कूल में भिवानी पुलिस फोर्स ठहरी हुई है। यहां पर हिसार जिले की सीमा समाप्त होती है व यहां पर रोहतक, भिवानी जिला की सीमा भी लगती है। यहां भिवानी पुलिस नाका संभालेगी। इसके लिए करीब 200 पुलिसकर्मी पहुंचे हैं। इन कंपनी में तैनात पुलिसकर्मियों को अपनी जगह न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। दिन व रात के समय पुलिसकर्मियों को यहीं पर रुकना होगा। वहीं सशस्त्र सीमा बल की एक कंपनी चार दिन से बजरंग आश्रम में रुकी हुई है। बता दें कि पुलिसकर्मियों की छुट्टियां पहले से ही रद्द कि जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें