फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी में घर पर खड़ी बाइक के करनाल में कट गए दो चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हनुमान कॉलोनी निवासी मनजीत की घर पर खड़ी बाइक के यातायात नियमों की अवहेलना करने पर करनाल में दो चालान कट गए। मनजीत को जब चालान का मैसेज मिला तो वह हैरान रह गए। ऑनलाइन जांच करने पर उन्होंने पता लगा कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बाइक के नंबर का फर्जी इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने बताया कि पहला चालान 12 अगस्त 2025 को काटा गया था और अब हाल ही में एक और चालान जारी कर दिया गया। यह दोनों चालान उनकी असली बाइक से कोई संबंध नहीं रखते क्योंकि वह तो कई महीनों से घर पर सुरक्षित खड़ी रही। इस मामले से परेशान मनजीत ने करनाल ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि दोनों चालान रद्द किए जाएं और उनकी बाइक के नंबर का दुरुपयोग करने वाले शातिर व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि चालान के दर्शाई गई तस्वीरों में जो बाइक दिख रही है वह उनकी बाइक से बिल्कुल अलग है। खास बात यह भी रही कि उस बाइक पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तक नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें