फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कारागार एक में मिले दो मोबाइल फोन 4 बंदियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के टाउन पार्क के पास केंद्रीय कारागार एक में सर्च अभियान के दौरान पुलिस कर्मचारियों को दो मोबाइल फोन मिले हैं। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने बंदी जयभगवान, शंकर, जयभगवान और छिंद्रपाल के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में जेल प्रबंधन ने बताया कि जेल की बाहरी दीवार पीएलए की तरफ से ब्लॉक नंबर 3 की तरफ कुछ फेंकने की सूचना मिली। उसके बाद डीएसपी कुलदीप, धर्मवीर सिंह, शिशपाल ने पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर ब्लॉक नंबर तीन में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान ब्लॉक इंचार्ज वार्डर जैला सिंह ने बंदी चौधरीवास निवासी छिंद्रपाल को दो पैकेट उठाते हुए देखा और उसे हेडवार्डर महाबीर सिंह और धर्मपाल के हवाले कर दिया। जब बंदी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बंदी गीता कॉलोनी निवासी शंकर और माजरा प्याऊ निवासी जयभगवान के कहने पर दीवार से उस तरफ से कुछ फेंका गया है। इसके बाद ब्लॉक नंबर 3 के कमरा नंबर 2 की तलाशी ली तो बंदी आदर्श कॉलोनी निवासी जयभगवान ने एक मोबाइल फोन बाहर फेंक दिया। पुलिस ने चारों बंदियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें