फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो भाइयों ने धक्का-मुक्की कर पुलिसकर्मियों के गिरेबान पर डाला हाथ

Mon, 25 Sep 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चंदन नगर में झगड़े की सूचना मिलने पर शनिवार रात मौके पर पहुंची ईआरवी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ दो भाइयों ने धक्का-मुक्की कर गाली-गलौज की। आरोप है उन्होंने पुलिस कर्मियों के गिरेबान पर हाथ डाला। सदर थाना पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में एसआई राजेश कुमार ने बताया कि ईआरवी 323 पर बतौर इंचार्ज तैनात हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे चंदन नगर से सूचना मिली कि सतपाल के बेटों ने झगड़ा किया हुआ है। इसके बाद पुलिस की गाड़ी देखकर दो युवक एकदम मकान का गेट खोलकर बाहर निकले और यहां आने का कारण पूछा। युवकों को बताया कि सतपाल ने फोन कर बुलाया है। फिर उनके साथ घर के अंदर चले गए, दोनों पक्षों को समझाया। इसी दौरान सतपाल के बेटे दीपक और विरेंद्र ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब दोनों को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जब वीडियो बनाने लगे तो हाथ से मोबाइल छीन लिया, जिस कारण जमीन पर जा गिरा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें