फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर में दो आदर्श और एक पिंक बूथ बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के दृष्टिगत सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक एम मुथु कुमार ने चुनाव प्रक्रिया से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। आदमपुर में उपचुनाव के दौरान दो मॉडल बूथ और एक पिंक बूथ बनाने की योजना है। वे वीरवार को लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में नोडल अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किए जाने वाले कार्यों के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किए गए मापदंडों के अनुसार अपना कार्य करना सुनिश्चित करें। उपचुनाव के लिए 180 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सेक्टर ऑफिसर सभी पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने के उपरांत रिटर्निंग अधिकारी को अपनी रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें। पोलिंग बूथों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं के लिए बिजली, पीने का पानी, रैंप, दरवाजे, खिड़कियां सहित अन्य सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। पीठासीन अधिकारी व वैकल्पिक पीठासीन अधिकारियों की रिहर्सल 21 अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। माइक्रो-आब्जर्वर को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
1936 दिव्यांग के लिए व्हील चेयर
रैडक्रॉस सचिव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 1936 दिव्यांग हैं, जिनके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक व्हील चेयर व दो वालंटियर की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक ने ब्योरा अपडेट रखने के दिए निर्देश
आदमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव पर्यवेक्षक (खर्च) महेश ठाकुर ने वीडियो सर्विलांस टीम (वीएसटी) के नोडल अधिकारियों को उम्मीदवारों के चुनावी खर्च का ब्योरा अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया वीएसटी में अधिकारियों की 25 वीएसटी टीमे गठित की गई हैं। जनसभाओं, बैठकों की मॉनिटरिंग एवं वीडियोग्राफी करनी सुनिश्चित की जाए। खर्च का ब्यौरा प्रतिदिन अपडेट रखने की हिदायत दी है।
आईजी के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च
आदमपुर उपचुनाव के चलते आईजी राकेश कुमार आर्य के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। आईजी आर्य ने विधानसभा क्षेत्र में लगे पुलिस नाकों का निरीक्षण किया। इसके अलावा धर्मशाला में ठहरे हुए अर्धसैनिक बल के ठहराव की जांच की।
आदमपुर विधानसभा में चुनाव शांतिपूर्ण और भयमुक्त करवाने के लिए वीरवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान रास्ते में आने वाले गावों में पुलिस टुकड़ियों ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने आमजन से कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने और भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। साथ ही कहा कि अगर आपको कोई व्यक्ति या वस्तु संदिग्ध मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। आईजी राकेश कुमार आर्य के नेतृत्व में विधानसभा के गांव चिकनवास, जगान, मोठसरा, कोहली, आदमपुर, ढाणी मोहब्बतपुर, मोड़ाखेड़ा, तेलनवाली, बुड़ाक, घुड़साल, चौधरीवाली और बालसमंद गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसके अलावा गोयल धर्मशाला में निरीक्षण किया जहां पर अर्धसैनिक बल रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें