बास। थाना नारनौंद पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान राजपुरा हाल वार्ड नंबर एक निवासी महेन्द्र उर्फ माम्मू व माढ़ा हाल वार्ड नंबर एक निवासी विजय उर्फ बिजली के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने गत दिनों गांव माढ़ा में सुशील के खेत से बिजली के तार, मोटर स्टार्टर व जय अंबे फैक्ट्री से एक गैस सिलिंडर व मोबाइल फोन चोरी किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सामान को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। संवाद