अग्रोहा। अग्रोहा निवासी चांदराम की हत्या करने के मामले में स्पेशल स्टॉफ की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अग्रोहा निवासी विकास और सुशील के रूप मेंं हुई। पुलिस ने आरोपियोंं को अदालत में पेश किया जहां से दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना अग्रोहा में लड़ाई-झगड़े में लगी चोटों के कारण अग्रोहा निवासी राहुल, चांदराम और नरेश को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान चांदराम की मौत हो गई थी। राहुल ने शिकायत में बताया था कि वह अपने दादा चांदराम और चाचा नरेश के साथ 27 अप्रैल की रात को खेत में काम करके वापस आ रहा था। उसी समय अग्रोहा धाम के पास सुनील, विकास उर्फ निक्का, संदीप और सुशील ने रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए थे।