फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: करण हत्याकांड में एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेलवे थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन पुल पर सिरसा निवासी करण की हत्या के मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी साहिल को गिरफ्तार किया है जबकि नाबालिग को फरीदाबाद के बाल सुधार गृह भेज दिया है। मामले में अब तक आठ आरोपी पकड़े जा चुके हैं। 23 अक्तूबर को ट्रेन में भोंपू बजाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। हिसार रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमले में करण समेत चार युवक घायल हुए थे। उपचार के दौरान करण की मौत हो गई थी। वीरवार को गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें