फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सूर्य नगर में हवाई फायरिंग व धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सूर्य नगर में हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना एचटीएम पुलिस ने शुक्रवार को गगन उर्फ आदि और गौरव उर्फ जन्तरी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ की। सूर्य नगर चौकी प्रभारी पीएसआई शीशपाल के अनुसार, गली नंबर 12 निवासी संजय के बेटे बाबू उर्फ वंश का महाबीर कॉलोनी निवासी आदि से विवाद था। आरोप है कि रात करीब 9:30 बजे आदि और गौरव मोटरसाइकिल से पहुंचे और पिस्टल लहराकर हवा में फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्राथमिकी दर्ज कर जांच एएसआई संदीप कुमार को सौंपी गई। निशानदेही और पूछताछ के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से सेंट्रल जेल-1 भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें