फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अध्यापक से फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। पुलिस ने सरकारी स्कूल के अध्यापक मनबीर से फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने फतेहाबाद जिले के गांव नाढोडी निवासी गुलाबसिंह और मलापुर निवासी पवन को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन

उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि जिस खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर हुए वह फतेहाबाद के नाढोडी निवासी गुलाब सिंह का है और जो महिला शिकायतकर्ता अध्यापक के पास मैसेज करती थी। वह उपरोक्त आरोपियों के साथ मिली हुई थी। तीनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता को ठगने की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों से 22 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। गौरतलब है कि पुलिस को 29 मई को दी शिकायत में गांव मोठसरा निवासी मनबीर ने बताया था कि वह सरकारी अध्यापक है। उसके पास पिछले 2 महीनों से मोबाइल नंबर 70823-31146 से व्हाट्सएप पर रुपये के लिए मैसेज आ रहे थे। तंग आकर उसने दो हजार रुपये डाल दिए। 22 मई की रात को फोन आया। सामने वाले ने कहा कि जिस नंबर पर उसने रुपये डाले हैं वह उसकी बहन है। आगे से उससे बात की या रुपये डाले तो छोड़ेंगे नहीं। 23 मई को उसके पास समझौता कराने के लिए फोन आया। आरोपी ने दो लाख रुपये मांगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि दवाब में आकर उसने एक खाते में 20 हजार रुपये और डाल दिए। अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें