फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जेईई एडवांस्ड का प्रश्न पत्र लीक करवाने के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जेईई एडवांस्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक कराने के प्रयास के मामले में हिसार एसआईटी ने झज्जर जिले के गांव डाकोरा निवासी परमजीत और सोनीपत जिले के गोहाना निवासी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। दोनों पर जुगलान स्थित ओम इंस्टीट्यूट में प्रश्न पत्र लीक करवाने के प्रयास का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में आदमपुर थाने में 17 मई को प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक हिसार ने डीएसपी कमलजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच दल गठित किया। पुलिस प्रवक्ता मदनलाल ने बताया कि एसआईटी ने तकनीकी और साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया। सुरेंद्र को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि परमजीत को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें