फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, भाई बहन की मौत

Sun, 26 Feb 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के जिंदल ओवर ब्रिज के नजदीक शनिवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया है। मृतकों की पहचान नियाणा निवासी 19 वर्षीय विकास और 22 वर्षीय रितु के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नियाणा गांव की रहने वाली रितु शहर में एक कंपनी में जॉब करती थी। छुट्टी होने के बाद उसका भाई विकास उसे लेने के लिए आता था। शनिवार को भी वह अपनी बहन को लेने के लिए आया था। छुट्टी होने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव की तरफ जा रहे थे। जैसे ही जिंदल ओवर ब्रिज से नीचे उतरे थोड़ी दूरी ही निकले थे कि बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव घर में रखवा दिया है। रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें