हिसार। प्रत्येक सोमवार को हिसार से होकर जाने वाली त्रिपुरा-सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन 23 मई से लेकर 27 जून तक रद्द रहेगी। यह ट्रेन फिरोजपुर से हिसार होते हुए अगरतला जाती है। हिसार से ट्रेन चलने का समय शाम 6:50 बजे का है। रेलवे के चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर दीपचंद का कहना है कि त्रिपुरा में भारी बारिश होने के चलते रेलवे की ओर से इस ट्रेन को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। संवाद