फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए यातायात नियमों का दिखा असर, अधिकांश ने पहना हेलमेट, केवल 7 चालान कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस के तीन दिन के जागरूकता अभियान के बाद सोमवार को नए यातायात नियमों का वाहन चालकों में असर दिखाई दिया। दोपहिया वाहन चालकों में अधिकांश हेलमेट पहनकर वाहन चलाते दिखाई दिए। हिसार में सोमवार को केवल 7 वाहन चालकों के चालान कटे। शहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा काटे गए 7 चालान में एक चालान चार पहिया वाहन का काटा गया, जिसमें वाहन चालक द्वारा सीट बेल्ट नहीं लगाई गई थी। इसी प्रकार 6 चालान दोपहिया वाहन चालकों के कटे। इनमें 2 चालान बिना आरसी और 4 चालान बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर काटे गए। शहर की सड़कों पर दौड़ रहे दोपहिया वाहन चालकों में लगभग 90 प्रतिशत वाहन चालक हेलमेट पहने हुए दिखाई दिए। ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर शमशेर सिंह के अनुसार तीन दिन तक चलाए गए अभियान के तहत लोगों में यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरुकता आई। एसपी और डीएसपी स्वयं लोगों को जागरूक करने के लिए शहर की सड़कों पर उतरे और लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इसका असर दिखाई दिया कि सोमवार को 90 प्रतिशत लोग हेलमेट पहने हुए पाए गए। इसी प्रकार सीट बेल्ट भी अधिकतर लोगों ने लगाई हुई थी। नियम लोगों की सुरक्षा के लिए हैं और उन्हें नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें