फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिहार का रहने वाला है टोपी गैंग, तीन दिन पहले मोबाइल खरीदने के बहाने की थी रेकी

विज्ञापन
हिसार। सीआईए टीम द्वारा पकड़े गए चोरी के दो आरोपी।
विज्ञापन
हिसार। गणेश मार्केट की सच मोबाइल गैलरी में लाखों रुपये के मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने सीआईए टीम की पूछताछ में खुलासा किया कि उनका टोपी गैंग बिहार का रहने वाला है। वारदात से तीन दिन पहले मोबाइल खरीदने के बहाने वे दुकान में गए और रेकी की थी। इसके बाद उन्होंने फतेहाबाद में कुछ दुकानों की भी रेकी की थी। आरोपी बिहार के मोतिहारी के घोड़ासन निवासी गोविंद चौधरी और बरियारपुर चापोली, मोतिहारी बिहार निवासी श्रीराम को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज प्रहलाद सिंह ने बताया कि आरोपी पेशेवर चोर हैं। ये बिहार से 8-10 लोगों के गुट आते हैं। पहले चोरी करने को जगह को चिह्नित कर उसकी रेकी करते हैं और फिर वारदात को अंजाम देते हैं। गणेश मार्केट में चोरी की वारदात से पहले गिरोह के 8 सदस्य बिहार से दिल्ली आए थे। दिल्ली में आरोपियों ने किराये पर कमरा लिया। वारदात से तीन दिन पहले आरोपी गोविंद चौधरी अपने तीन साथियों के साथियों के साथ हिसार आया था। यहां चोरों ने कुछ दुकानों में रेकी की फिर फतेहाबाद चले गए।
मोबाइल लोकेशन न हो ट्रस, इसलिए अपना फोन दिल्ली छोड़कर आए थे आरोपी
आरोपियों ने बताया कि रेकी के बाद वे दिल्ली गए और अपने मोबाइल फोन वहीं छोड़कर हिसार आए। गोविंद चौधरी वारदात का मास्टर माइंड है। 7 अक्तूबर को मोबाइल गैलरी में चोरी की वारदात के बाद आरोपी दिल्ली गए और फिर बिहार लौट गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों में भेजी थी फुटेज
पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने वारदात के बाद पुलिस टीमों का गठन किया था। फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर फिंगरप्रिंट के सैंपल लिए। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की व सीसीटीवी फुटेज पड़ोसी राज्यों के साथ अन्य राज्यों की पुलिस के साथ भी सांझा की। जिस पर सीआईए पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा करते हुए वारदात में शामिल उपरोक्त दो आरोपियों को मोतिहारी बिहार से गिरफ्तार किया। टीम में एसआई इंद्र सिंह, संदीप और एचसी शमशेर शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें