फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन आक्रमण चला पुलिस ने 25 आरोपियों को पकड़ा

विज्ञापन
ऑपरेशन आक्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह टीम के साथ गश्त करते। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। नशा तस्करों को पकड़ने के लिए सोमवार सुबह पुलिस ने जिले में ऑपरेशन आक्रमण चला कर 25 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न थानों में 24 मुकदमें दर्ज किए है। पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान अवैध हथियार, शराब, और हेरोइन बरामद की है। सीआईए और एंटी नारकोटिक टीमें भी साथ में थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस ने सुबह 6 से लेकर दोपहर 12 बजे तक ऑपरेशन आक्रमण चलाया। पुलिस अधीक्षक ने ऑपरेशन के लिए 37 टीमों का गठन किया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, डीएसपी, निरीक्षक समेत 156 पुलिस कर्मी शामिल थे।
सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले, अवैध हथियार, अवैध शराब का कारोबार करने वालों और सट्टा खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 24 केस दर्ज कर 25 आरोपियों को पकड़ा है। अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 8 अवैध पिस्तौल, 1 कारतूस, 9.20 ग्राम हेरोइन, 550 ग्राम गांजा, 118 बोतल अवैध शराब, 20 लीटर लाहन और 10 बोतल बियर बरामद की। इनके अलावा सट्टा लगाने वाले आरोपियों के पास से 17310 रुपये बरामद किए। ऑपरेशन आक्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबंधक थाना, चौकी प्रभारी व अपराध यूनिटों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्र में गहनता से जांच करें। वहां कोई आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति मिले तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। समय समय पर जिले में अपराधों पर अंकुश व अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या किसी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों का व्यापार करने के बारे में सूचना मिले तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 88140- 11591 पर पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें