हिसार। फ्यूचर मेकर कंपनी पर दर्ज धोखाधड़ी मामले में कंपनी के सीएमडी राधेश्याम के अधिवक्ता ने जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका को सुनते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामला एक साल में निपटाने के आदेश फतेहाबाद कोर्ट को दिए थे। सीएमडी के अधिवक्ता ने जल्द सुनवाई संबंधी याचिका फतेहाबाद सत्र न्यायालय में दायर की थी। अदालत में इस मामले की 22 सितंबर को सुनवाई होगी।
अधिवक्ता कार्तिक ने बताया कि फ्यूचर मेकर कंपनी पर करीब 50 एफआईआर दर्ज हैं। हरियाणा में दस केस हैं। करीब तीन हजार करोड़ की धोखाधड़ी मामले में हरियाणा के जो केस हैं, उनकी सुनवाई फतेहाबाद में होगी। मामले के संबंध में करीब 3 हजार से अधिक गवाहियां होंगी।
अधिवक्ता ने बताया कि हरियाणा में जो 10 एफआईआर दर्ज हैं उनमें 31 आरोपी बनाए गए हैं, जिसमें सीएमडी राधेश्याम, एमडी बंसीलाल के अलावा अन्य हैं। 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये आरोपी सभी जेल में है। 10 आरोपियों को अदालत ने भगौड़ा घोषित किया हुआ है।