फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: न्यू स्वागत कॉलोनी में मां-बेटे समेत तीन पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बारह क्वार्टर एरिया की न्यू स्वागत कॉलोनी के घर पर पथराव कर दो महिलाओं को घायल कर दिया। इसके अलावा एक युवक पर छुरी से वार कर दिया। नागरिक अस्पताल में भर्ती न्यू स्वागत कॉलोनी निवासी पूजा ने पुलिस को दिए बयान में बताया रविवार शाम करीब 6 बजे घर पर थी। उसने देखा कि मोहल्ले की सुमन के घर पर कुछ लोग पथराव कर रहे थे। पड़ोसी ने बताया कि तेरा बेटा सुमन के घर है। जब वह भागकर सुमन के घर गई तो मोहल्ले के पवन, पंकज, राहुल, गोलू व 2 अन्य वहां से भाग गए। मैं सुमन के साथ बेटे उज्जवल के बारे में बात कर रही थी। तभी युवकों ने फिर से हमला कर दिया। पूजा पर लात-घूंसों से वार किया। बेटे व सुमन ने बीच बचाव किया तो हमलावरों ने उज्ज्वल पर छुरी से वार कर दिया। पूजा ने बताया कि कमल के साथ पुरानी रंजिश है, इसी के चलते वारदात की है। एचटीएम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें