फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बेटी को कार सिखाने गए पिता से तीन बदमाशों ने पिस्तौल दिखा लूट ले गए कार

Mon, 12 Jun 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। साउथ बाईपास पर बाइक पर सवार तीन बदमाश पिस्तौल दिखाकर शांत विहार के रहने वाले दयानंद से कार लूट कर मौके से फरार हो गए। वारदात को उस समय अंजाम दिया जब दयानंद अपनी बेटी को कार सिखा रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में दिल्ली मार्ग स्थित शांत विहार में रहने वाले दयानंद ने बताया कि रविवार सुबह पौने छह बजे बेटी निशा को कार सिखाने के लिए कार लेकर घर से निकला था। सेक्टर 9-11 मोड़, जलघर के सामने से होते हुए नहर के पास साउथ बाईपास पर एक होटल के सामने पहुंचे। वहां से कार को वापस मोड़ रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक आए और बाइक रोक कर दो युवक मेरे पास आए। दोनों के पास पिस्तौल थी। एक युवक ने कार से नीचे उतरने की बात कही, लेकिन नीचे नहीं उतरा तो दूसरे युवक ने खींच कर नीचे उतार दिया। यह देख कार की चाबी निकाल ली। दोनों युवकों ने पिस्तौल दिखाकर रुपये मांगे, युवकों को रुपये देने से इंकार कर दिया तो कार की चाबी मांगी। युवकों ने कहा कि चाबी नहीं दी तो गोली मार देंगे। डर के मारे चाबी दे दी। तीनों बदमाश कार लेकर चले गए। पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें