फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समैन की मनीषा सहित हरियाणा की तीन कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
मनीषा गिल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
समैन (फतेहाबाद)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश अर्जुन मोंगा की अदालत ने एक केस की सुनवाई करते हुए गांव समैन की स्टार कबड्डी खिलाड़ी मनीषा गिल सहित प्रदेश की तीन महिला कबड्डी खिलाड़ियों को तीन महीने में सरकारी नौकरी देने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट में दायर याचिका में इस मामले की सुनवाई फरवरी 2019 से चल रही थी। हाईकोर्ट ने 16 अक्तूबर को जारी अपने आदेश में कहा है कि सरकार इन खिलाड़ियों को ग्रुप-सी में नौकरी दे। हाईकोर्ट के आदेश खिलाड़ियों के नौकरी मिलने की उम्मीद जग गई है। संवाद
विज्ञापन

अपनी ही बनाई खेल नीति में फंस गई सरकार
पंजाब में आयोजित कबड्डी के विश्वकप में अपने खेल से पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ी रामभतेरी गिल, गांव समैन निवासी मनीषा गिल व हिसार के नाड़ा की खिलाड़ी सुमनलता, सुमन, सोनिया, सुमन और रेखा (रेसलर) ने फरवरी 2019 में हाईकोर्ट में याचिका दायर करके सरकार से नौकरी मांगी। महिला खिलाड़ियों के वकील आफताब खारा ने बताया कि सरकार ने हाईकोर्ट में अपनी तरफ से जवाब दायर करके कहा कि वह इन खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी नहीं दे सकती। सरकार ने हाईकोर्ट में कहा कि वर्ष 2018 में नई खेल नीति बनाई है। इस खेल नीति में सर्कल कबड्डी को शामिल नहीं किया गया है। मगर, इससे पहले सरकार वर्ष 2013 व 2014 की खेल नीति के तहत हाईकोर्ट के आदेश पर ही गांव समैन की कबड्डी खिलाड़ी रेनू गिल व गांव नाड़ा की खिलाड़ी रीतू व रचना को सरकारी नौकरी दे चुकी थी। सरकार की इस खेल नीति में सर्कल कबड्डी खेल शामिल था। इसी के आधार पर कोर्ट ने सरकार से कहा कि जब आप हमारे आदेश पर सर्कल कबड्डी की तीन महिला खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दे चुके हैं, तो इन्हें क्यों नहीं दे सकते। अदालत ने सरकार के जवाब को खारिज करते हुए इन खिलाड़ियों को नौकरी देने का आदेश जारी कर दिया।
तीनों कबड्डी खिलाड़ी विश्वकप में दिखा चुकी हैं जलवा
गांव समैन की कबड्डी खिलाड़ी मनीषा गिल व हिसार के गांव नाड़ा की खिलाड़ी सुमनलता व सोनिया पंजाब में हुए कबड्डी के विश्व कप में अपने खेल का जलवा दिखा चुकी हैं। मनीषा गिल 2012 में, सोनिया 2011 में जबकि सुमनलता 2011 व 2013 के कबड्डी विश्व कप में भारत की महिला टीम का हिस्सा रही हैं। उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। मनीषा के पिता धर्मबीर गिल ने हाईकोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों में जगी उम्मीद
अदालत के इस आदेश से अब गांव समैन की स्टार कबड्डी खिलाड़ी रामभतेरी गिल, सुमन और सुमन गिल की नौकरी मिलने की राह आसान होती नजर आ रही है। अदालत के फैसले से खिलाड़ियों में उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें