फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन आरोपी गिराफ्तार, 3 फोन, 2 लैपटॉप बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। डिफेंस कॉलोनी में क्रिकेट वर्ल्ड कप के पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया मैच पर सट्टा लगाते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप और 7260 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसआई संजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि डिफेंस कॉलोनी स्थित एक मकान में तीन युवक क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर बोगस ग्राहक भेजा। जब ग्राहक ने इशारा किया तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राजस्थान के सीकर निवासी मुकेश, विकास और घिराय निवासी बलजीत को सट्टा लगाते गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों के पास से फोन, लैपटाॅप और नकदी बरामद की। तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें